फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिल्कीपुर से सपा ने किया 2027 के चुनाव का शंखनाद, भाजपा को सत्ता से हटाने का दावा

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच नंबर चौराहे पर पीडीए सम्मेलन आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा नेताओं ने उनके बलिदान को याद किया और भाजपा सरकार पर दलितों, पिछड़ों और वंचितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। 16 नवंबर को लखनऊ के सिकंदरबाग में अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए उन्होंने 36 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया था। अंत में अंग्रेज ब्रिगेडियर की गोली से वह वीरगति को प्राप्त हुईं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलितों, गरीबों और वंचितों का अपमान हो रहा है। वीरांगना ऊदा देवी पासी के वंशजों तक को सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का मन बना चुकी है। अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में वोटों की डकैती हुई थी। समाजवादी पार्टी की शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि इस बार मिल्कीपुर की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें