गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के महबूबगंज स्थित साई बाबा कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में 27 दिसंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भाजपा नेता डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा की पहल पर होने वाले आयोजन में 30 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य है। प्रतिमा की ऊंचाई आधार सहित 17 फीट होगी। आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी 475 बूथों और ग्राम सभाओं से अक्षत एकत्र किए जाएंगे। लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है।