फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करोड़ों की लागत से बने हाईवे पर कई जगह हुए गड्ढे, राहगीरों में हादसे की आशंका बढ़ी

अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर सोहावल से अयोध्या तक सड़क की हालत बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर करीब 100 मीटर की दूरी पर ही गड्ढे मिल रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों के अचानक गड्ढों से बचने के लिए मुड़ने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस मार्ग की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें