सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में एडीजी ने बताया कि सावन मेले में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। मेला 28 अगस्त तक चलेगा। पूर्णिमा स्नान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। एडीजी ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।