फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या में राम मंदिर की सीता रसोई में रोजाना 12 घंटे अनवरत निशुल्क भोजन प्रसाद ग्रहण करते हजारों श्रद्धालु

राम मंदिर की सीता रसोई में रोजाना 12 घंटे अनवरत रामलला के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु निशुल्क भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस रसोई का संचालन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से किया जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यहां पर अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया है। यह सीता रसोई राम मंदिर से दर्शन के बाद निकासी मार्ग पर अंगद टीला के पास स्थित है। इस रसोई में राम दरबार का मंदिर भी है। सबसे पहले भोजन प्रसाद मंदिर में चढ़ाया जाता है और उसके बाद सुबह 9:00 बजे से वितरण की शुरुआत होती है, जो रात 9:00 बजे तक चलता रहता है। भोजन प्रसाद वितरण के लिए यहां 14 काउंटर बनाए गए हैं। यहां पर कभी खिचड़ी प्रसाद तो कभी सब्जी-रोटी, हलवा, मीठा चावल और छोला-चावल उपलब्ध कराया जाता है। फलाहार की भी व्यवस्था रहती है। एकादशी के दिन चावल से बना भोजन प्रसाद वितरित नहीं किया जाता है। मान्यता है कि एकादशी पर चावल नहीं खाते हैं। यहां पर भोजन प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु खुद को धन्य मानते हैं। वे इसे भगवान श्रीरामलला का ही प्रसाद समझकर ग्रहण करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें