पूर्व मंत्री सुनील भराला ने बुधवार को अयोध्या पहुंचने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देगी। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती स्थित आवास के लिए रवाना हो गए, जहां वह उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।