भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को अयोध्या पहुंचने पर कहा कि यहां आकर हर बार मन आह्लादित हो जाता है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है। उन्होंने मंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य को दिया। कहा कि भगवान राम सनातन प्रेमियों और भारतवासियों की आत्मा के कण-कण में बसे हैं। राम मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, इसलिए इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।