राम मंदिर दान प्रकरण के आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेने के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम जिला कारागार से पुलिस लाइन स्थित चिकित्सालय पहुंची, जहां जिला चिकित्सक के डॉ. आशीष पाठक ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस लाइन के सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए गए। सूत्रों के अनुसार मेडिकल के बाद पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर उसके पैतृक निवास प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई। वहां उसकी निशानदेही पर एक चारपहिया वाहन और मामले से जुड़े अन्य सामान की बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।