फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे अजय राय, हनुमानगढ़ी में हनुमान जी से अत्याचार और अन्याय के खिलाफ कार्रवाई की प्रार्थना की

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों की शुरुआत भगवान के दर्शन से करती है। उन्होंने हनुमान जी से अत्याचार और अन्याय के खिलाफ कार्रवाई की प्रार्थना की। राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि चढ़ावे की चोरी के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर में सीईओ की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए धर्माचार्यों की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में गठबंधन का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन भाजपा को सत्ता से हटाया जाएगा। महंगाई पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें