फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: महापौर की अगवाई में चौक घंटाघर से गुलाबबाड़ी तक चला स्वच्छता अभियान

अयोध्या: दीपोत्सव के दौरान स्वच्छता से देश और दुनिया को अयोध्या की वैभव का दर्शन होगा। इस लक्ष्य को साकार करने के लिए नगर निगम की टीम ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में चौक घंटाघर से रीडगंज होते हुए गुलाबबाड़ी मैदान तक झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इस दौरान महापौर ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब है।यह अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। इस दौरान देश दुनिया की नजरें अयोध्या पर होंगी। स्वच्छता से ही अयोध्या की वैभव का दर्शन दुनिया घर में होगा इसलिए नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह नगर निगम के साथ मिलकर अयोध्या को साफ सुथरा स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखें

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें