फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न

अयोध्या में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश अयोध्या क्षेत्र का वार्षिक चुनाव और अधिवेशन सोमवार को अयोध्या धाम बस अड्डा परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केके मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री पद पर ब्रजेश यादव और प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर धर्मेंद्र सिंह चुने गए। सदन में मौजूद सभी कर्मचारियों ने चारों पदों के लिए समर्थन किया। इन पदों के विरोध में कोई दूसरा दावेदार नहीं था। अधिवेशन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। इसमें कर्मचारियों के हितों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाएंगे और कर्मचारियों के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें