अयोध्या में डाभासेमर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कोच एजाज ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षकों की ओर से आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 11 सितंबर को होगा।