फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: करवा चौथ पर सजी अयोध्या, पति-पत्नी तस्वीर वाली मेहंदी बनी आकर्षण का केंद्र

अयोध्या: करवा चौथ के पर्व को लेकर अयोध्या के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चौक, रिकाबगंज, सहादतगंज और देवकाली के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं साड़ी, श्रृंगार, मेहंदी और पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ देखकर खिले हुए हैं। इस बार करवा चौथ पर मेहंदी का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपने हाथों पर पति-पत्नी की तस्वीर वाली मेहंदी लगवा रही हैं। इसके अलावा चांद, कलश, छलनी, दीपक और करवा जैसे पारंपरिक डिजाइनों की भी खूब मांग है। मेहंदी आर्टिस्टों के अनुसार, इस बार पोर्ट्रेट मेहंदी की डिमांड सबसे ज्यादा है। युवतियां सोशल मीडिया से डिजाइन दिखाकर वैसी ही मेहंदी लगवा रही हैं। बाजार में मेहंदी लगाने के लिए सुबह से ही कतारें लग रही हैं। 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक मेहंदी लगाई जा रही है। पोर्ट्रेट मेहंदी के लिए 1000 रुपये तक चार्ज किया जा रहा है। इसके बावजूद महिलाएं उत्साह के साथ मेहंदी लगवा रही हैं। साड़ी और लहंगा की दुकानों पर भी भीड़ है। लाल रंग की साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है, क्योंकि करवा चौथ पर लाल रंग को शुभ माना जाता है। ज्वेलरी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। पूजन सामग्री की दुकानों पर करवा, छलनी और मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई है। महिलाओं का कहना है कि यह पर्व पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है और इसे लेकर उनमें काफी उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें