अयोध्या: एमएलसी चुनाव में काशी-बनारस सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पिपरी जलालपुर स्थित निषाद बस्ती चौराहे पर जश्न मनाया गया। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने ग्रामीणों को लड्डू खिलाकर खुशी जताई। पंडित समरजीत ने कहा कि अयोध्या के बाद काशी में भी समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता संगठित होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।