फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: भेलसर ओवरब्रिज पर जाम से कराह रहे राहगीर, रोजाना घंटों रेंगते हैं वाहन

अयोध्या: भेलसर ओवरब्रिज पर आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को निकलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। जाम की समस्या से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। भेलसर क्षेत्र प्रमुख आवागमन केंद्र होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने और यातायात का दबाव एक साथ पड़ने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जल्द निकलने के प्रयास में फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। कई बार लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक समय लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। सुबह और शाम के समय स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली वाहनों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को होती है। लोगों ने ओवरब्रिज पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने, नियमित पुलिसकर्मियों की तैनाती और जाम का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि भेलसर ओवरब्रिज पर जाम की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि ओवरब्रिज पर जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने और जाम की स्थिति पैदा करने वाले कारणों पर ध्यान देने के निर्देश दिए जाएंगे। यातायात बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें