फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। गृहमंत्री अमित शाह के दीपोत्सव में शामिल होने की संभावना के साथ दीपोत्सव की तैयारियां भी परवान चढ़ गई हैं। इसी क्रम में शासन-प्रशासन ने भी ताकत झाेंक दी है। एडीजी जोन प्रवीण कुमार बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ दीपोत्सव स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें भी है। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकासी मार्ग को लेकर विशेष फाेकस रहा। सरयू के घाटों पर साफ-सफाई व घाटों पर जलप्रवाह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। आईजी जोन ने कहा कि दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। मेहमानों व श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसका खाका खींचा जा रहा है। दीपोत्सव हर बार की तरह इस बार भी भव्य व दिव्य होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें