फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 97 ग्राम सभाओं के 525 युवाओं ने एक सुर में किया योगनाद

मधुवेंद्र सचान Updated Mon, 31 Aug 2026 05:11 PM IST

अयोध्या: युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाजिक संस्था पानी पानीसँस्थान द्वारा युवा खुशहाली कार्यक्रम के अंतर्गत “योग फॉर मेंटल हेल्थ” लॉन्च इवेंट का सफल और योगमय आयोजन लालगंज बाग में किया गया। सोमवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास एवं ध्यान सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राणायाम की श्वास, अनुलोम-विलोम और ध्यान की शांति के बीच जब 97 ग्राम सभाओं के 525 युवाओं ने एक साथ योग करके पूरे वातावरण को जीवंत एवं अविस्मरणीय बना दिया। सामूहिक ओम के उच्चारण और पद्मासन में बैठे युवाओं के योगनाद से पूरा पंडाल योगमय हो उठा और “स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन” का संकल्प लिया। योग, ध्यान और प्राणायाम की त्रिवेणी में युवाओं के एक साथ मे किए गए आत्मिक जागरण । इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन उदय तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलित का कार्यक्रम सब-इंस्पेक्टर ऐश्वर्या श्रीवास्तव, ज्योति यादव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी अरुण पटेल और प्रेम कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पानी संस्थान के परियोजना निदेशक जगदीश गिरी ने विस्तार से बताया कि “योग फॉर मेंटल हेल्थ” अभियान का उद्देश्य युवाओं में तनाव, चिंता और अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए योग, प्राणायाम और ध्यान जैसी सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाले समय में विभिन्न ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और युवा संसाधन केंद्रों के माध्यम से व्यापक स्तर पर संचालित की जाएगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान से विक्रम, श्याम, मनीष, मनु, विवेक, खुशबू, निधि और आरोही संस्थान की टीम से मौसम, शालिनी, पिंकी, एकता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें