फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: गरज-चमक और ओलावृष्टि से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत

औरैया जिले में बृहस्पतिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। ककोर मुख्यालय क्षेत्र में तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के बीच जमकर बारिश हुई। झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और देर रात मौसम सुहावना हो गया। दिबियापुर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हालांकि कुछ देर बाद बारिश थम गई, लेकिन ठंडी हवाओं से लोगों को राहत महसूस हुई। वहीं एरवाकटरा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सहार और बेला क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होती रही। आसमान में लगातार बिजली चमकने और तेज गर्जना के चलते लोग सहमे नजर आए। वहीं फफूंद क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें