फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर की थी फायरिंग

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात सांई मंदिर के पास रात लगभग 12:25 बजे पुलिस टीम व एसओजी तुम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी इटावा की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्धों को जाते देख पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपियों ने बाइक को दौड़ा दिया। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करते हुए बाइक को नहर पटरी की तरफ दौड़ा दिया। तभी अचानक से उनकी बाइक फिसल गई। तभी पुलिस टीम पीछे से पहुंची। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गिर फायर किया। फायरिंग से बचने को पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायर किया। इसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। जबकि दूसरा साथी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें