औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर बंथरा निवासी एक युवक ने गमछा के सहारे जामुन के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव पड़ोस के गांव की एक बगिया में लटकता मिला। जमीन पर उसका मोबाइल व शराब के दो क्वार्टर पड़े थे। युवक शराब पीने व जुआ खेलने का आदी बताया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।