भूमाफियाओं के खिलाफ सरकार का बुल्डोजर गरज रहा है। शनिवार को जिला प्रशासन ने औरैया शहर के बीचोंबीच रोडवेज बस स्टैंड से सटी 6.52 एकड़ जमीन पर बुल्डोजर के जरिए अभियान चलाकर भूमाफियाओं के कब्जे से खाली कराई। जमीन की कीमत 221 करोड़ आंकी गई है। अभियान में सुबह से ही एडीएम, एएसपी की अगुवाई में राजस्व, पालिका समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण को ढहाने में छह जेसीबी मशीनों के अलावा काफी संख्या में सफाई कर्मी जुटे रहे। इधर निर्माण ढहाए गए तो ऊधर मलवा भी ट्रैक्टर ट्रालियों से हटाया गया।