अछल्दा किसानों को ऋण माफी एवं फसल के समर्थन मूल्य बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर ट्रैक्टरों एवं पैदल चलकर तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया l भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृव में गणतंत्र दिवस के मौके पर नेविलगंज स्थित मण्डी समिति से ट्रैक्टरों के साथ कस्बा के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा विकास खण्ड कार्यालय पर जाकर रुकी। जहां वह ब्लॉक गेट पर बैठ गये तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उच्चाधकारी को देने की मांग की। किसानों से ज्ञापन लेने के लिये नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा पहुंची। जहां किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए केन्द्र सरकार से मांग की है। किसानों की बिजली मुफ्त की जाये, किसानों के कर्जों को माफ किया जाए तथा स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने सहित अन्य मांग की गयी है l इस मौके पर थानाप्रभारी रमेश सिंह सहित अन्य पुलिसफोर्स मौजूद रहा।