गांव जुआ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह कुशवाहा के चचेरे भाई आलोक की रविवार रात तीन बजे छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। घर के बाहर सड़क पर पिता को पड़ा देख बेटी ने शोर मचाया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों की चीख-पुकार मची रही। गांव जुआ निवासी आलोक कुशवाहा (45) किसान थे। अनाज की खरीद फरोख्त भी करते थे। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। रविवार रात तीन बजे के करीब वह लघुशंका के लिए उठे। एकाएक दूसरी मंजिल से वह घर के बाहर सड़क पर आ गिरे। आवाज सुनकर आलोक की बेटी दिव्यांशी बाहर निकली तो पिता को सड़क पर पड़ा देख शोर मचाने लगी। अन्य परिजन भी दौड़ पड़े।