आगामी रक्षाबंधन पर्व और बारावफात को लेकर औरैया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल और पीआरवी वाहनों की तैनाती की गई है। वहीं बारावफात के जुलूस को लेकर भी जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।