क्षेत्र के सांफर गांव में मंगलवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में एक वृद्ध का शव उतराता मिला। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। सांफर निवासी दया शंकर त्रिपाठी (61) रविवार शाम घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में उनका शव उतराता देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।