थाना बेला क्षेत्र के ग्राम मढ़ादासपुर में गुरुवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर ने खेत में नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने समय रहते उसे देख लिया और फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार, मढ़ादासपुर निवासी शोभित कुमार (17) पुत्र रघुनाथ प्रसाद सुबह घर से निकलकर खेत पहुंचा। वहां उसने नीम के पेड़ पर चॉकलेटी रंग के दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसी दौरान खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी।