औरैया में पत्नी से विवाद के बाद जालौन के कुठौद निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और देवकली चौकी प्रभारी ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सकुशल बचा लिया और पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।