फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के गीतों पर थिरकीं राष्ट्र सेविका समिति की महिलाएं

राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। एक दूसरे को रंग व गुलाल से सराबोर किया। होली के गीतों पर जमकर थिरकीं। एक दूसरे पर फूल बरसाए। मंगलवार दोपहर राष्ट्र सेविका समिति नगर इकाई की महिलाएं अवंतिका पार्क में एकत्र हुईं। यहां सबसे पहलेे सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूल बरसाए। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। होली के गीतों पर जमकर थिरकीं। इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका निशा सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और समरसता का त्योहार है। होली मिलन से समाज में समरसता का संदेश जाता है ऊंच-नीच व छोटे और बड़े का भेदभाव मिट जाता है। उन्होंने सभी महिलाओं से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के अपनाने का आह्वान किया साथ ही कुटुंब प्रबोधन के लिए कार्य करने को कहा। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुंजिया व मिठाई खिलाई। इस मौके पर गीता गोयल, विनीता गर्ग, रचना सिंघल, अनामिका चौधरी, नीतू सिंह, प्रगति भारद्वाज, आंचल चाहल, अंजलि सिंघल, रचना अग्रवाल, सुमन, मान्या, कनिका आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें