फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गजरौला में चामुंडा देवी की चाव लेकर निकली महिलाएं, पारंपरिक गीत और भजन गाए

विमल शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 04:35 PM IST

चामुंडा देवी के परंपरागत गीतों को गाते हुए चाव लेकर निकलीं महिलाओं के भजनों ने मन मोह लिया। हाथ में चाव की थाली लेकर चल रहीं महिलाएं बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ चामुंडा देवी का गुणगान कर रही थीं। चामुंडा मंदिर पर जाकर चाव को चढ़ाया और प्रसाद का वितरण किया। चाव के लिए सुबह ही महिलाएं थाल में प्रसाद आदि लेकर स्टेशन रोड के मालगोदाम स्थित शिव मंदिर पर एकत्र हुईं। यहां पर पूजा अर्चना करने के बाद परंपरागत गीतों को गाते हुए महिलाएं चाव को लेकर निकलीं। इस मौके पर सरोजबाला, शशि बाला, सुनीता, सपना कश्यप, रेनू कश्यप, रेखा कश्यप, रिंकी सैनी, जमना सैनी, किरन कश्यप, मोना, ऊषा, डोली, मालती, मिथिलेश रावत, भवना कश्यप आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें