फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमरोहा में कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने से लोग बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया

मंडी धनौरा में कुट्टू के आटे से बनी पकोड़ी व अन्य व्यंजन का सेवन करने से बीमार होने के मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कुट्टू आटा बनाने वाली नोएडा की विवेक इंडस्ट्रीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बीमार लोगों की सेहत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल में भर्ती लोगों को रविवार की सुबह छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी भी लोग कमजोरी महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर्व पर अभि प्योर नामक कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी व व्यंजन का सेवन करने से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 150 से अधिक लोग बीमार हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें