महाशिवरात्रि पर नगर के नाईपुरा स्थित श्री राम मंदिर में विधि विधान से महारुद्राभिषेक किया गया। भगवान शिव से विश्व कल्याण की कामना की। रविवार को महाशिवरात्रि पर महारुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालु नगर में हाईवे किनारे नाईपुरा मोहल्ला स्थित श्री राम मंदिर में एकत्र हुए। यहां पर पुजारी पंडित मोहन मिश्रा व गोविंद पांडेय ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।इसके बाद शिवलिंग पर महारुद्राभिषेक किया गया। भगवान नंदी की पूजा की गई। श्री राम दरबार की भव्य आरती के साथ श्रृंगार भी किया गया। इस दाैरान विनोद झा, रंजना झा, सुनील दीक्षित, अंजु रानी दीक्षित, पुनीत तिवारी, रितु तिवारी, सुनील ए सिंह, ऋषिपाल सिंह परमार, आरए शर्मा, दिलीप पांडेय, अशोक राय, परशुराम उपाध्याय, संजय सिंह, राजेश पांडेय, राजीव त्रिपाठी आदि ने धर्म लाभ कमाया।