सोशल मीडिया पर मंडी धनौरा में बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट का वायरल वीडियो नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मारपीट के शिकार दोनों युवक जनप्रतिनिधि पर जान से मारने की नीयत से हमला व गनर की कार्रबाइन छीनने के मामले के आराेपी हैं और फिलहाल जेल में हैं।