फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर मार्ग पर हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन महिलाएं घायल

अमित शर्मा Updated Tue, 14 Jul 2026 09:05 PM IST

गजरौला। हसनपुर मार्ग पर हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक शिक्षिका को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी शिक्षिका अलका व एमडीए कॉलोनी निवासी ऋचा बालियान की प्राथमिक विद्यालय मनौटा में तैनाती है। मंगलवार सुबह दोनों शिक्षिकाएं एक स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। स्कूटी को अलका चला रही थीं। जैसे ही उनकी स्कूटी सिहाली जागीर गांव के निकट पहुंची। इस दौरान अचानक आई ई-रिक्शा से उतर कर सड़क पार कर रही महिला से उनकी स्कूटी टकरा गई। स्कूटी फिसल गई। जिससे शिक्षिकाएं अलका व ऋचा और सड़क पार कर रही महिला सुमंत्रा निवासी नवादा घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अलका काे रेफर कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें