भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक गलियारे के लिए खरीदी जा रही जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा गया। सोमवार किसान मंडी समिति पर एकत्र हुए। यहां से बाइकों पर सवार होकर रैली के रूप में करनपुर माफी में तहसील पर पहुंचे। कहा कि भारत अमेरिका समझौता जो हुआ, उसे खत्म किया जाए। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में किसानों की जमीन नहीं जानी चाहिए। औद्योगिक गलियारे में किसानों की जमीनों को बहुत सस्ते दामों पर खरीदा जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आए दिन छुट्टा पशु किसी ना किसी पर हमला कर रहे हैं। बिजली की आपूर्ति शैड्यूल के अनुसार नहीं मिल पा रही है। कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मंडल महासचिव चौधरी परम सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, अलीमुद्दीन, सतवीर सिंह, मुशाहिद, गब्बर सिंह, शौकीन, दिलजानी,कोमल भगत जी आदि रहे।