फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू शंकर गुट ने गंगा जल में खड़े हो की मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने की कामना

भाकियू शंकर गुट के पदाधिकारियों ने गंगा जल में खड़े होकर गंगा मैया से मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने की कामना की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। सोमवार को भाकियू शंकर गुट के किसान और पदाधिकारी गंगा तट पर गए। यहां पर उन्होंने गंगा जल में खड़े होकर गंगा मैया का पूजन किया। इस दौरान गंगा मैया से कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और घर में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर विक्रम सिंह पंवार, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, पूनम चौधरी, गुड्डी, अशोक चौधरी, शेर सिंह, जगत सिंह चौहान, गजराम सिंह चौहान साथ रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें