फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने पर गंभीर आंदोलन की चेतावनी

विमल शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 09:14 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ चल रहा धरना 35 वें दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जल्द ही प्रदूषण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन गंभीर आंदोलन के लिए मजबूर होगा। शनिवार को संगठन के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर धरने पर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। प्रदूषण को लेकर जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई संगठन के किसान गंभीर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। रामकृष्ण चौहान, अहसान अली, अमरजीत देओल, गंगाराम सिंह, होमपाल सिंह, आजम चौधरी, दिनेश चौहान, इरशाद चौधरी, हनीफ गुर्जर, सैंपल सैनी, विजय सिंह, ओमप्रकाश, रामप्रसाद, प्रेमवती, नाजमा, संतोष देवी, राजवती, नीतू देवी, गुड्डी देवी आदि किसान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें