फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संर्पूण समाधान दिवस से नदारद रहे राजस्व कर्मचारी

विमल शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 09:14 PM IST

सुबह 11 बजे तक भी संपूर्ण समाधान में राजस्व विभाग के कई कर्मचारी और अधिकारी नहीं आए। उनकी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। शनिवार को थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें फरियादियों की शिकायत सुन और उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बैठते हैं। पुलिस की तरफ से कुमराला चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ, औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान, कस्बा चौकी की तरफ से जोगेंद्र सिंह बैठ गए। इस दौरान नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी शारदा देवी आईं। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना देकर अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी आवासीय भूमि नगर में है। उनका आरोप था कि सह खातेदारों ने उस पर अवैध कब्जा कर लिया हैै। कब्जा हटवाने की मांग की। इस पर पुलिस ने संबंधित लेखपाल को पुकारा, लेकिन वह तब तक नहीं आए थे। उस समय 11 बज रहे थे। उनके साथ ही राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। यह देेख कई फरियादी वापस लौट गए। तहसीलदार मूसाराम थारू का कहना है कि एसआईआर का कार्य चल रहा है। इस कारण आने में देर हो गई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें