गजरौला। कांवड़ियों की सेवा करने के लिए नगर के राजकुमार, खेमचंद और उमेश पिछले 20 साल से शिविर लगा रहे हैं। स्टेट हाईवे किनारे लगाए शिविर में वह कांवड़ियों को रोक कर उनको नाश्ता, भोजन आदि करातेे हैं।वे सावन और फाल्गुन में हर साल शिविर लगाना नहीं भूलते। स्टेट हाईवे किनारे उनका शिविर लगा हैै। जिसे चार जुलाई को शुरू किया गया था। हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौैट रहे कांवड़ियों को रोक कर कोई नाश्ता करा रहा था तोे किसी पर प्यास बुझानेे के लिए पानी की बोतल थी। जानकारी करनेे पर बताया कि वे पिछले 20 साल से हर वर्ष यहां पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाते आ रहे हैं। आपस में चंदा एकत्र करके इंतजाम किया जाता हैै। बताया यह उनका 26 वां शिविर हैै। उनसे पहले उनके परिजन कराते थे। इसके बाद उन पर जिम्मेदारी आ गई। कहते हैं कांवड़ियों की सेवा का सौभाग्य बड़े पुण्य कर्मों से मिलता हैै।