लोगों की परेशानी का सबब बनी बैरिकेडिंग को आधा अधूरा हटाया गया हैै। व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों की मांग है कि बैरिकेेडिंग को पूरी तरह हटा दिया जाए। जिससे यातायात बाधित न हो और कारोबार सही चलता रहे। पिछले महीने चौपला पर पुलिस ने नई व्यवस्था लागू करते हुए बैरिकेडिंग लगा दी। यह इस तरह लगाई गई कि एक तरह से नगर कैद जैसा हो गया था। इसके कारण चौपला पर रोजाना जाम लग रहा था। 18 जनवरी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारी और संभ्रांत लोेगों ने सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर से मिलकर बैरिकेडिंग हटवाने की मांग उठाई।