गजरौला में प्रभु यीशु के जन्म लेते ही ईसाई समाज खुशियों से झूम उठा। प्रेमधाम स्थित चर्च में जन्म लेने की खुशी में रात भर जागरण हुआ। कैरेल सिंगिग भजन पर जमकर थिरके। सुबह को फादर द्वारा कराई गई। प्रार्थना के बाद सांता क्लॉज ने उपहार बांटे। प्रभु यीशु के जन्म दिन की खुशी में प्रेमधाम स्थित चर्च को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। चर्च में फादर आनंद द्वारा प्रार्थना कराने के बाद जागरण हुआ।