रेलवे स्टेशन पर यात्रीशेड के नीचे पंखे नहीं लगाए जाने के कारण यात्री भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। दोपहर को ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री पसीने से तर हो जाते हैं। स्थानीय रेेलवे स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं। प्रत्येक प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए, गर्मी और बरसात से बचाव के लिए यात्रीशेड बनाए गए हैं। रत की बात यह है कि किसी में भी गर्मी से बचाव के लिए पंखे नहीं लगाए गए हैं, जबकि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है।