फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा फाउंडेशन: सीवीओ

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आभा दत्ता ने कहा कि फाउंडेशन महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और रोजगार के अवसर मुहैया कराने में अहम भूमिका निभा रहा है। हाईवे किनारे बुधवार को स्पर्श सोशल फाउंडेशन द्वारा एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आभा दत्ता व फाउंडेशन के प्रमुख मनीश प्रकाश शाहू ने दीप जलाकर की। इस दौरान सीवीओ ने कहा कि फाउंडेशन अति पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उसकी पहल सराहनीय है। फाउंडेशन के प्रमुख ने कहा कि जिले के गंगेश्वरी, गजरौला, धनौरा, अमरोहा व हसनपुर ब्लॉक के 239 गांवों में 10 हजार से ज्यादा महिलाएं उनके साथ जुड़कर न सिर्फ अपने घर की आमदनी बढ़ा रहीं, बल्कि देश की तरक्की में अहम योगदान दे रही हैं। अन्य महिलाओं को रोजगार मुहैया करा रही हैं। कार्यक्रम प्रमुख मधुकर वर्मा ने कहा कि पूर्व में महिलाएं घरों तक सीमित थीं, लेकिन आज कृषि, पशुपालन, सब्जी की खेती, मुर्गी व बकरी पालन जैसे काम कर रही हैं। साथ ही खुदरा दुकानें चला रही हैं। सिलाई कार्य के साथ ही परिवहन की सेवा मुहैया करा रही हैं। इस मौके पर जिवेश कुमार, एस आनंद, शिवप्रसाद, कृष्ण गोपाल, दिनेश कुमार, सुमन, प्रेमवती, पूजा, अरविंद, हेमंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें