दिल्ली में हुए भीषण धमाके में जान गंवाने वाले हसनपुर के खाद व्यापारी लोकेश अग्रवाल और मंगरौला गांव निवासी अशोक कुमार के शव उनके पैतृक निवास पर पहुंचे। दोनों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।हसनपुर में व्यापारी लोकेश अग्रवाल के आवास के बाहर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तमाम व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के लोग लोकेश अग्रवाल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे वहां एक गमगीन माहौल बन गया। वहीं, मंगरौला गांव में अशोक कुमार की मौत से गहरा सदमा है और पूरे गांव में मातम पसरा है।