फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाके में अशोक की माैत पर परिजनों में कोहराम, अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार का हाल जानने गए थे

धमाके में मंगरौला निवासी डीटीसी कंडक्टर अशोक कुमार (34) ही नहीं हसनपुर निवासी खाद कारोबारी उनके दोस्त लोकेश अग्रवाल (52) की भी मौत हुई है। लोकेश दिल्ली के अस्पताल में भर्ती समधन (बेटे की सास) को देखने पहुंचे थे। लौटते समय उन्होंने दिल्ली में रहने वाले अशोक को मिलने के लिए लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। इसके बाद दोनों बाइक से आनंद विहार मेट्रो स्टेशन जा रहे थे जहां से लोकेश को हसनपुर के लिए बस पकड़नी थी। दोनों के शव घर पहुंचे तो मातम पसर गया। शव देखकर परिजनों में चीतकार मच गई। दोपहर में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें