फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में कोहरे की चादर ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Vimal Sharma Updated Fri, 06 Mar 2026 07:05 PM IST

बेमौसम आए कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को रोक दिया। कुछ दूर का दिखाई नहीं देने के कारण चालक वाहनों की लाइट जलाकर गुजरे। पुराने बुजुर्गाें की मानें तो आमतौर पर होली के बाद कोहरा नहीं आता, लेकिन शुक्रवार सुबह घना कोहरा आया। कोहरे की चादर इस कदर छायी रही कि कुछ दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे की इस घनी चादर का सबसे अधिक असर वाहन चालकों पर पड़ा। हाईवे, नगर में फाजलपुर फाटक से इंदिरा चौक, भानपुर रेलवे फाटक तक कुछ दूर का दिखाई नहीं देने के कारण वह वाहनों की रफ्तार धीमी कर और लाइट जलाकर गुजरे। सुबह 9 बजे के बाद आसमान से कोहरे छंटना शुरू हुआ। जिसके बाद वाहनों ने रफ्तार पकड़ी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें