फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से फसलों को बचाने की जद्दोजहद में किसान

गजरौला। गंगा में आई बाढ़ से न सिर्फ किनारे की फसलों को खतरा है बल्कि तिगरी-ओसीता मार्ग की सड़क से दूसरी तरफ की फसलें भी जद में आ रही हैं। किसान उनको बचाने के लिए फावड़ेे से पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को गंगा का जल स्तर इस कदर बढ़ा कि दूर तक खेतों में फैल गया। बाढ़ का पानी तिगरी सेे कांकाठेर और कांकाठेर से ओसीता जगदेवपुर मार्ग की सड़क पर बनी पुलिया से दूसरी तरफ खेतों में भर रहा हैै। इसके अलावा सेही ने सड़क के नीचेे जगह-जगह बिल बना दिए हैं। उनसे होकर पानी उन खेतों में जाने लगा, जिनमें लोभिया, लौकी, तोरई, करेला आदि सब्जी की फसलों के साथ ही, चारेे की फसलें खड़ी हैं। यह जानकारी खेत मालिकों मोहन सिंह, नेत्रपाल सिंह, अतुल कुमार आदि किसानों को हुई तो वह फावड़े लेकर पहुंच गए। सेही के बिल को बंद करने में जुट गए। जिससे बाढ़ का पानी न जाए। इस दौरान किसानों ने बताया कि करीब दो सौ बीघे में सब्जियों की फसल है। बाढ़ का पानी भर गया तोे उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। उनको बड़ा नुकसान होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें