फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना जारी

Vimal Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 07:03 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा के किसान 15 मार्च से जुबिलेंट के सामने धरने पर बैठेंगे। हाईवे किनारे चल रहे धरने पर औद्योगिक इकाई के सामने धरना देने का निर्णय लिया गया। मोर्चा का शहवाजपुर डोर में सोमवार को 79 वें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण का कारण बनीं औद्योगिक इकाइयों की ऊंची पहुंच हैै। इस कारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैै। वहीं प्रदूषण के कारण अस्थमा, फेफड़ों में संक्रमण, पीलिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। कैंसर से भी सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। लोगों की जान बचाने के लिए मैदान में उतरा मोर्चा 15 मार्च को जुबिलेंट फैक्टरी के सामने धरने पर बैठेगा। प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई होने तक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अहसान अली, तेजपाल सिंह, हाजी नन्हू सैफी, ओमप्रकाश सैनी, होमपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बाबू अली, गंगाराम सिंह, पृथ्वी सिंह, मंसूर अली आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें