फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल पैंटून पुल से पार हो रहे सात गांवों के ग्रामीण

Vimal Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 07:00 PM IST

पैंटून पुल से गुजरने वाले 6-7 गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार हो रहे हैं। उस पर बिछाया गया कांस, फूंस उड़ जाने के कारण बड़े-बड़े गढ्ढे बन गए हैं। बल्लियां उखड़ गई हैं। वाहन पुल से नीचे पानी में गिरने का डर बना रहता है। रामगंगा पोषक नहर, जिसेे बाह नाला भी कहा जाता है। इस पर सिंचाई विभाग द्वारा अलीनगर व दारानगर के बीच पैंटून पुल लगाया गया। जिससे दारानगर के ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो। इसके अलावा अलीनगर, मुरादपुर, पपसरा खादर, चकनवाला, टीकों वाली, भुड्डी वाली गांव समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की खेती नहर के पार हैै। जिससे पार होने के लिए पुल ही एकमात्र रास्ता है। इस समय पुल क्षतिग्रस्त हो गया हैै।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें