फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण व कला के माध्यम से धूम्रपान से बचने का आह्वान

ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के रासेयो इकाई की तरफ से धूम्रपान निषेध कार्यक्रम में भाषण एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण के जरिए छात्राओं ने धू्म्रपान के नुकसान बताए। इसमें टीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में रहनुमा प्रथम स्थान पर रही। उनको प्रबंधक रोहताश शर्मा व प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने शाबाशी देकर उत्साह वर्धन किया। मंगलवार को कॉलेज रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी प्रभाष कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं में टीना ने भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार रखते हुए कहा कि धूम्रपान से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है। धन की बर्बादी और सामाजिक रूप से क्षति होती है। इसलिए धूम्रपान से बचना चाहिए। शिक्षकों में उमेश कुमार, महेश कुमार ने धूम्रपान निषेध पर अपने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में टीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिमरन कौर द्वितीय स्थान, निशि व अलफिजा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कला के माध्यम से भी धूम्रपान के नुकसान बताए गए। कला में प्रतियोगिता में रहनुमा ने प्रथम, निदा द्वितीय स्थान पर रही। कॉलेज के प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, तंबाकू आदि न खाने का आह्वान किया। लोकेंद्र सिंह, नरेश सिंह, अनिल सिंह राणा, विनय प्रकाश सिंघल, पप्पू कुमार यादव, हरीश कुमार वर्मा, पूजा देवी, रुक्मणी तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें