फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, मदन मालवीय जयंती

विमल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 06:45 PM IST

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि वाजपेयी की राजनीति में इस कदर स्वच्छ और मिलनसार छवि थी कि विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ.उत्तम प्रजापति के आवास पर कार्यक्रम किया गया। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री व मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया। इस दौरान वाजपेयी की रचनाओं को पढ़ा गया। इस दौरान डॉ.उत्तम प्रजापति, मनमोहन सिंह सैन, डॉ.राजीव शुक्ला, महिपाल सिंह चौहान, सचिन सैनी, गोपाल कृष्णा, नारायण दास, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें